Sports

जालन्धर : वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान पंजाब के सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और क्रिस गेल ने तूफानी शुरुआत की। इस दौरान एक तरफ जहां क्रिस गेल लंबे-लंबे छक्के लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीतते रहे तो वहीं, केएल राहुल ने मुंबई के तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी की गेंद पर ऐसा शॉट मारा जिसके बाद उन्हें खूब दाद मिली। 
दरअसल चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल गेंदबाज जोसेफ  अल्जारी को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अल्जारी ने हैदराबाद के खिलाफ अपने डैब्यू मैच में ही छह विकेट लेकर चर्चा बटोरी थीं। लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच दौरान उन्हें पहली ही ओवर में केएल राहुल ने शानदार फ्लिक सिक्स मारकर उनकी लय बिगाड़ दी। देखें केएल राहुल का शानदार शॉट

सीजन में मुंबई के खिलाफ ही चली है पंजाब की सलामी जोड़ी
IPL 2019 : KL Rahul soaring flick six on Alzari bowling

आईपीएल में अपना सातवां मैच खेल रही किंग्स इलैवन पंजाब अभी तक पहले विकेट के लिए सिर्फ दो बार ही बढिय़ा शुरुआत कर पाई है। खास बात यह है कि यह दोनों मौके मुंबई के खिलाफ मैच दौरान ही मिले। पंजाब ने इससे पहले मुंबई के खिलाफ हुए मैच क दौरान पहली विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे। अब दूसरे मैच में 116 रन बनाकर उन्होंने मुंबई के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। बता दें कि मुंबई को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाफ पंजाब की ओपनिंग जोड़ी सफल नहीं रही है। देखें  आंकड़ें- 4, 11, 15, 7, 18.

मुंबई के खिलाफ केएल राहुल (आखिरी 5 पारियां)
IPL 2019 : KL Rahul soaring flick six on Alzari bowling

68 (53) *
24 (20)
94 (60)
71 (57) *
100 (66) *