Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई और दिल्ली के बीच बुधवार को इंडियन टी-20 लीग का 50वां मुकाबला खेला गया। सुरेश रैना और धोनी की शानदार पारियों की बदौलत चेन्नई ने बुधवार को आईपीएल टी20 लीग में दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 80 रन से हरा दिया। ऐसे में चैन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में एक हाथ से लाजवाब छक्का जड़ा दिया। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
PunjabKesari
दरअसस, मैच में हुआ ऐसा कि 18वें ओवर की पाचंवी गेंद पर क्रिस मॉरिस की गेंद पर उन्होंने यह सिक्स जड़ा। उनके साथ दूसरे छोर पर अंबाती रायडू मौजूद थे। जब मॉरिस ने धोनी की तरफ गेंद फेंकी तो यह उनके मुंह के पास आ रही थी ऐसे में खुद को बचान के लिए धोनी ने एक हाथ से सिक्स जड़ दिया। अगर वह ऐसा नहीं करते तो गेंद उन्हें लग सकती थी और उन्हें चोट भी आ सकती थी। हालांकि इसके बाद क्रिस मॉरिस उनके पास पहुंचे और धोनी के सामने अपनी गेंद के लिए खेद प्रकट किया।