Sports

जालन्धर : फिरोज शाह कोटला के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला राजस्थान रॉयल्स पर उलटा पड़ गया। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे तो महज 2 रन पर चलते बने। शुरुआत में ही विकेट गिरने से प्रैशर अगले बल्लेबाजों पर आ गया। इसी हड़बड़ी में राजस्थान के बल्लेबाज कुछ गलत फैसले भी लेते गए। एक ऐसा ही फैसला पांचवें ओवर में संजू सैमसन ने लिया जिसकी वजह से उन्हें अपनी विकेट गंवानी पड़ी। पांच रन खेल रहे सैमसन ने एक बॉल को पुश कर सिंगल लेने की कोशिश की थी। लेकिन प्रैशर की स्थिति में वह यह देखना ही भूल गए कि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े लोमरोर उन्हें मना कर रहे हैं। नतीजतन सैमसन को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

पहली तस्वीर : पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने सैमसन को गेंद फेंकी। 

IPL 2019 : Sanju samson worst decision make pay him as run out
दूसरी तस्वीर : सैमसन ने बॉल को हलके हाथों से टच कर लोमरोर को सिंगल के लिए यैस बोल दिया।

IPL 2019 : Sanju samson worst decision make pay him as run out
तीसरी तस्वीर : नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े लोमरोर पहले तो दौड़ पड़े लेकिन जब उन्हें लगा कि रन लेना खतरनाक है। उन्होंने मना कर दिया।

IPL 2019 : Sanju samson worst decision make pay him as run out
चौथी तस्वीर : यैस की कॉल के बाद क्रीज छोड़ चुके सैमसन ने भागना जारी रखा। उन्हें यह तक नहीं दिखा कि नॉन स्ट्राइक एंड पर लोमरोर उन्हें बार-बार मना कर रहे हैं।

IPL 2019 : Sanju samson worst decision make pay him as run out
पांचवीं तस्वीर : सैमसन बिना कॉल सुने दौड़ते रहे। पृथ्वी ने बॉल पकड़कर सीधी विकेट पर थ्रो दे मारी। सैमसन तब आधी पिच तक ही पहुंचे थे। 

IPL 2019 : Sanju samson worst decision make pay him as run out

देखें घटनाक्रम का वीडियो-