Sports

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स के हरभजन सिंह चेन्नई के मैदान पर कोलकाता के खिलाफ मैच दौरान बार-बार सुर्खियों में आते दिखे। सबसे पहले उन्होंने कोलकाता को सुनील नेरेन के रूप में बड़ा झटका दिया। उसके बाद दिनेश कार्तिक का बुलेट कैच पकड़कर सभी को चौका दिया। हालांकि मैच दौरान एक ऐसा भी क्षण आया जब उनकी छोड़ी कैच पर दर्शक हैरान रह गए। दर्शकों का हैरान होना बनता भी था। क्योंकि यह कैच थी कोलकाता के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल की। रसेल जब 8 रन बनाकर खेल रहे थे तब ताहिर की गेंद को मारने के चक्कर में वह ऊंचा शॉट मार गए। बॉल जब जमीन की ओर आई तो भज्जी इसे पकड़ नहीं पाए।
तस्वीरें में जानें कैच छूटने पर क्या-क्या रिएक्शन-
पहली तस्वीर :
हरभजन सिंह कैच छूटने के बाद मैदान पर ही लेटे रहे। वह माथा पकड़े हुए दिखे।

IPL 2019 : Reaction overload after harbhajan drops a skier

दूसरी तस्वीर : हरभजन द्वारा आसमानी कैच छोडऩे पर रसेल भी हैरान दिखे। एक पल में वह कैच छूटने पर शुक्र मनाते हुए दिखे।

IPL 2019 : Reaction overload after harbhajan drops a skier

तीसरी तस्वीर : दर्शक भी भज्जी द्वारा रसेल की बड़ी विकेट छोडऩे पर हैरान दिखे।

IPL 2019 : Reaction overload after harbhajan drops a skier

चौथी तस्वीर : चेन्नई के दर्शक जानते थे कि रसेल की विकेट चेन्नई के लिए कितना मायने रखती है। 

IPL 2019 : Reaction overload after harbhajan drops a skier

पांचवी तस्वीर : रसेल की कैच छूटने का असर यह रहा कि उन्होंने 44 गेंदों में 50 रन बनाकर कोलकाता को 108 रन तक पहुंचाया।

IPL 2019 : Reaction overload after harbhajan drops a skier

देखें वीडियो-

इससे पहले ही बुलेट कैच लेकर भज्जी ने लूटी थी वाहवाही, VIDEO