Sports

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल इतिहास में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ सीजन के दूसरे क्वालिफायर में उन्होंने रुदरफोर्ड का विकेट लेते ही यह जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया। हरभजन ने इसके साथ ही कोलकाता के पीयुष चावला की भी बराबरी कर ली। पहले देखें आंकड़ें
169 लासिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस
156 अमित मिश्रा, दिल्ली कैपिटल्स
150 हरभजन सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स
150 पीयुष चावला, कोलकाता नाइट राइडर्स
146 ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स

150 विकेट पर सबसे अच्छी हैै इकोनमी
अगर टॉप-5 विकेटटेकरों की बात करें तो हरभजन की इकोनमी सबसे बढिय़ा है। देखें रिकॉर्ड-
7.05 हरभजन सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स
7.10 लासिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस
7.35 अमित मिश्रा, दिल्ली कैपिटल्स
7.82 पीयुष चावला, कोलकाता नाइट राइडर्स
8.40 ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स