Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : आईपीएल की शुरुआत से अब तक रोमांच कम और विवाद ज्यादा देखने को मिले हैं। खास तौर पर किंग्स इलैवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन तो विवादों के फेवरेट हो गए हैं। मुंबई के खिलाफ मोहाली के मैदान में खेले गए मैच के दौरान अश्विन के नाम पर छह दिन में तीसरी कंट्रोवर्सी जुड़ गई। इससे पहले अश्रिन मांकडि़ंग और गलत फील्डिंग के कारण विवादों में आ चुके हैं। अब मुंबई के खिलाफ 7 गेंदों का ओवर फेंककर वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं- आईपीएल-12 में हुए अब तक के विवाद-

अश्विन ने फेंका 7 गेंदों का ओवर
IPL 2019 : Ashwin in another controversy in IPL match
मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान अश्विन ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। अश्विन ने तर्क दिया कि उनकी टीम दूसरी पारी में अच्छा खेलती है। ऐसे में मुंबई पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने पहला ही ओवर फेंका। 
पहली गेंद : डॉट
दूसरी गेंद : एक रन
तीसरी गेंद : डॉट
चौथी गेंद : एक रन
5वीं गेंद : डॉट
6वीं गेंद : एक रन
7वीं गेंद : चौका
सातवीं गेंद के लिए तर्क यह दिया गया कि बल्लेबाज ने भले ही गेंद खेली हो लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। इसी कारण इसे डैड दे दिया गया।

मांकडि़ंग विवाद : अश्विन की हुई निंदा
Sports
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में भी किंग्स इलैवन पंजाब टीम का नाम विवाद से जुड़ गया था। दरअसल उक्त मैच में अश्विन ने राजस्थान के जोस बटलर को मांकडि़ंग आऊट कर दिया था। इसपर अश्रिन की खूब निंदा हुई। सोशल साइट्स पर इसे खेल भावना के विपरित बताया गया। वहीं, मैदान के दौरान बटलर और अश्विन के आपसी व्यवहार पर भी कई तरह की बातें उठीं।

अश्विन को फील्डिंग में की गई चूक पड़ी भारी
Sports
पंजाब और केकेआर के बीच रोचक मैच चल रहा था। मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर में आंद्रे रसेल को बोल्ड कर पंजाब की जीत की उ?मीदें जगा दीं। लेकिन तभी रसेल को पवेलियन से वापस मंगवा लिया गया। तर्क दिया गया कि नियम के विपरित पंजाब के सिर्फ तीन प्लेयर ही रिंग के अंदर थे जबकि होने 4 चाहिए थे। कप्तान अश्विन की यह चूक पंजाब पर भारी पड़ गई। और आंद्रे रसेल को फिर से बैटिंग के लिए बुला लिया गया। रसेल ने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए महज 17 गेंदों पर 48 रन जड़ दिए। अश्विन अगर फील्डर का ध्यान रखते तो उन्हें यह बुरा नतीजा नहीं भुगतना पड़ता। 

मलिंगा की नो बॉल
Sports
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान आखिरी गेंद पर खूब विवाद हुआ। दरअसल बेंगलुरु को जीत के लिए  आखिरी गेंद पर 8 रन चाहिए थे। मलिंगा ने जो गेंद फेंकी उसपर सिर्फ एक रन बन पाया। बेंगलुरु के खिलाड़ी तब भड़क गए जब उन्हें पता चला कि आखिरी गेंद नो बॉल थी। कोहली इस कारण काफी गुस्से में दिखे थे। उन्होंने कहा- आईपीएल में काफी करीबी मैच होते हैं। अगर आखिरी गेंद नो बॉल होती तो हमें जीत के लिए एक बॉल और मिल सकती थी। 

वाटसन से बहस पड़े थे ईशांत
IPL Third Controversy : Ashwin Second Mistake in IPL cause punjab badly
दिल्ली कैपिटल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान ईशांत शर्मा चेन्नई के बल्लेबाज शेन वाटसन पर बरस पड़े थे। दरअसल तीसरे ओवर में वाटसन भागते समय ईशांत से टकराने से बचे थे। ईशांत यह आरोप लगाकर भड़क गए कि वाटसन का इरादा उन्हें जख्मी करने का था। हालांकि वाटसन ने मामला तब हंसकर टाल दिया। लेकिन छठे ही ओवर में जब उन्होंने रबादा के साथ भी ऐसा ही किया तो यह मामला सोशल साइट्स पर बहस का विषय बन गया।