Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : सीजन में मांकडि़ंग और नो-बॉल दो ही शब्द ऐसे हैं जो बार-बार सुर्खियां बन रहे हैं। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के प्लेयर जोस बटलर को जब मांकडि़ंग नियम के तहत आऊट किया था तो खूब विवाद हुआ। इसके बाद जब बेंगलुरु टीम मुंबई से आखिरी गेंद पर हारी तो उक्त गेंद के नो बॉल होने पर खूब विवाद हुआ। अब एक बार फिर नो बॉल पर विवाद हुआ है। और यह वाक्या हुआ है फिर से किंग्स इलैवन पंजाब के मैच के दौरान। दरअसल दिल्ली के मैदान पर किंग्स इलैवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने थी। लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम आठवें ओवर में 67 रन बना चुकी थी। तभी पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन की एक गेंद पर विवाद हो गया।
हुआ यह था...
पहली तस्वीर : पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए रनअप लिया।

IPL 2019 : Another No Ball controversy in KINGS XI Punjab match

दूसरी तस्वीर : बॉल अश्विन के हाथों में अटककर वहीं गिर गई। उधर, अश्विन के हाथों से बॉल निकली देख श्रेयस भी इसका फायदा उठाने की ताक में दिखे। हालांकि उन्होंने अपनी क्रीज छोड़ी नहीं।

IPL 2019 : Another No Ball controversy in KINGS XI Punjab match

तीसरी तस्वीर : अश्विन जब दोबारा रनअप पर मुड़े तो देखा अंपायर ने इसे नो बॉल करार दे दिया। और फ्री हिट भी दिल्ली को दे दी।

IPL 2019 : Another No Ball controversy in KINGS XI Punjab match

चौथी तस्वीर : पंजाब के कप्तान अश्विन जब अंपायर के पास विरोध जताने पहुंचे तो अंपायर ने कहा कि गेंदबाज ने बॉल को चकिंग (हाथ को निश्चित डिग्री से ज्यादा घुमाना) करने की कोशिश की थी। अंपायर की कॉल पर मुरुगन अश्विन हैरान हो गए। 

IPL 2019 : Another No Ball controversy in KINGS XI Punjab match

पांचवीं तस्वीर : इस दौरान कांमेंटेटर भी घटनाक्रम का रिप्ले देखते हुए उक्त बॉल को नो-बॉल या डेड बॉल होने पर चर्चा करते रहे।

IPL 2019 : Another No Ball controversy in KINGS XI Punjab match