Sports

नई दिल्लीः भारत में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट(CWE) की शुरूआत करने वाले दिलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली का चेला सागर नामा अब वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में में धमाल मचाता नजर आएगा। बेन जैक्स के नाम से मशहूर सागर का डब्ल्यूडब्ल्यू के लिए सलेक्शन हो गया है। अब वो ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाएंगे, जिसकी शुरुआत सितंबर से होगी।

खली से सीखे रेसलिंग के गुर
महज 21 साल के सागर को खली ने इन्हें कुश्ती की बारीकियां सिखाईं। सागर नामा दो साल से जालंधर के कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट में प्रोफेशनल कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 6 महीने में वो 30 मैच यहां खेल चुके हैं। इनमें से 20 से ज़्यादा जीते हैं। सागर नामा घंटों जिम में वर्कआउट कर रहे हैं, ताकि आगे भी ख़िताब उनकी ही झोली में आए।
PunjabKesari
CM शिवराज  ने दी शुभकामनाएं
सलेक्शन के बाद सागर ने अपने गुरू खली संग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साभ भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें डब्लूडब्लूई के लिए शुभकामनाएं दीं। सागर नामा की मानें तो डब्ल्यूडब्ल्यू में चयन के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि व्यायाम, दौड़, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग के दांव-पेंच की बारीकियों को सीखने के लिए लगातार घंटों प्रैक्टिस करनी होती है।