Sports

नयी दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच विश्वकप में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हो गई। टीम ने बेंगलुरु से मुंबई की यात्रा की और फिर फ्रैंकफटर्, जर्मनी के लिए उड़ान भरी, जहा वह इस बड़े एफआईएच प्रतियोगता से पहले अपनी तैयारियों के आखिरी चरण को पूरा करेगी। 

फ्रैंकफटर् में रहने के दौरान, भारतीय टीम 31 जुलाई और 1 अगस्त को जर्मनी के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी ताकि टीम के तालमेल को बेहतर बनाया जा सके और यूरोपीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला जा सके।

ट्रेनिंग कैंप के बाद, टीम 2 अगस्त को एम्स्टडर्म के लिए रवाना होगी ताकि नीदरलैंड में वल्डर् कप की अपनी तैयारियों को जारी रख सके। नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में 16 अगस्त को चीन के खिलाफ एफआईएच विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले टीम फ्रैंकफटर् में जर्मनी के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारतीय टीम चीन के बाद पूल डी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

टीम के रवाना होने से पहले कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, 'पूरी टीम आने वाली चुनौती के लिए तैयार है। हमारी ट्रेनिंग अच्छी रही है, और अब उस लय को प्रैक्टिस मैचों और फिर वल्डर् कप में भी बनाए रखना है। अपने पहले मैच में चीन का सामना करना एक अहम परीक्षा होगी, और हम टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं। एक टीम के तौर पर, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'