स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारत 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद 14 जून से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।
टीम की घोषणा पुरुष चयन समिति ने की जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अजीत अगरकर ने की। इस समिति में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा, आर.पी. सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल थे। यह घोषणा BCCI सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में की गई। शुभमन गिल को टेस्ट के साथ ही वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तानी करते नजर आएंगे। बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल नीली जर्सी में टॉप ऑर्डर में वापसी करेंगे जबकि टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को चुना गया है। ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारत ने तीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है, जबकि स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव संभालेंगे। पेस यूनिट में अर्शदीप सिंह, प्रिसिध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। भारत ने वनडे टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को भी शामिल किया है। हार्दिक पंड्या के साथ रोहित का वनडे टीम में शामिल होना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है। अनुभवी सीमर जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा को टेस्ट के साथ ही वनडे टीम से भी बाहर रखा गया है। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार शामिल हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।