Sports

बेंगलुरु : नए कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सात से 17 जुलाई तक होने वाले मैचों के लिए बेल्जियम रवाना हो गई है। टीम शनिवार रात को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। 

भारतीय टीम को जूनियर एशिया कप सहित आगे कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेना है जिनकी तैयारी को देखते हुए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम इस दौरे में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ छह मैच खेलेगी। 

भारत ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो मैच जबकि जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगा। वेव्रे स्थित बेलफियस हॉकी एरिना में पांच मैच खेले जाएंगे  जबकि नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम मैच एंटवर्प स्थित हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।