Sports

तोक्योः भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर तीसरे दौर में चार ओवर 75 के निराशाजनक कार्ड से शनिवार को यहां एशिया पैसिफिक डायमंड कप में संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर खिसक गए। तीसरे दौर के खेल से पहले वह संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर थे। तीसरे दौर में वह तीन बोगी और एक डबल बोगी के मुकाबले सिर्फ एक बर्डी कर सके।           

जापान के युक्ता इकेडा (66) तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। अजीतेश संधू (74) और राहिल गंगजी (73) भी अपने प्रदर्शन से कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके और क्रमश: संयुक्त 46वें और 51वें स्थान पर खिसक गए हैं।