Sports

नई दिल्ली: एससी एसटी एक्ट में हुए दो बड़े बदलावों के बाद दलित समाज द्वारा भारत बंद कई जगह हिंसक रूप में बदल चुका था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए। प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाई गई अाग की लपेट में कई वहन भी अाए। वहीं इस बीच मेरठ से नोएडा जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार भी फंस गए और उन्हें तीन घंटों तक दर-दर भटकना पड़ा। भुवनेश्वर अपनी पत्नी के साथ तीन घंटे तक जाम में ही फंसे रहे। इस दौरान उन्होंने मेरठ रोड तिराहे पर स्थित गुरुद्वारे में शरण ली। दंगो के शांत होने के बाद वह नोएडा के लिए रवाना हुए।

सोमवार को क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ कार में नोएडा जा रहे थे। इस दौरान वह बवाल के चलते लगे जाम में फंस गए। जाम लगने के दौरान वह रासता ढूंढने के लिए गली मोहल्लों में भटकने लगे। इसी बीच मेरठ रोड निवासी सरदार हरविंदर सिंह परमार उन्हें अपने घर लेकर पहुंचे। इसके बाद वहां उनको चाय नाश्ता कराकर मेरठ रोड तिराह स्थित गुरुद्वारा लेकर पहुंचे। गुरुद्वारा समिति के बृजपाल सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे भुवनेश्वर कुमार यहां पहुंचे थे।

तीन घंटे तक गुरुद्वारे में ली शरण 
इस दौरान उन्होंने यहां मत्था टेका। इसके बाद उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मानित किया गया। यहां उन्होंने तीन घंटे तक शरण ली। इसके बाद दंगों के शांत होने पर करीब तीन बजे वह नोएडा के लिए रवाना हो गए। बृजपाल सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार ने सिख समाज का मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।