जालन्धर : टोक्यो पैराम्लिपिक में इस बार 54 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रियो पैराम्लिपिक में भारत से 5 खेलों के लिए सिर्फ 19 खिलाड़ी गए थे, जोकि 4 पदक लाए थे। इन खेलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल्स लागू रहेंगे। खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ व अधिकारियों को पूरे समय मास्क लगाना होगा। सिर्फ पदक विजेता फोटो खिंचवाने व प्रदर्शन करने के दौरान मास्क उतार सकते हैं। भारत पैराम्लिपिक मैडल टेली में 67वें पायदान पर है। भारत के पास 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज यानी कुल 12 मैडल हैं।
कब से कब तक : 24 अगस्त से 05 सितम्बर 2021 तक।
कहां : टोक्यो मेजबान है। जापान में 21 वैन्यू पर होंगे खेल।
समय क्या होगा : ओपनिंग सेरेमनी शाम साढ़े 4 बजे से।
कितनी स्पर्धाएं : पैरा-लिम्पिक में 22 खेलों की 539 स्पर्धाएं होंगी
कहां देख सकेंगे मैच : भारतीय दर्शक यूरोस्पोट्र्स इंडिया पर तो ओ.टी.टी. प्लेटफार्म यूजर्स डिस्कवरी + पर।
देखें टोक्यो पैरालंपिक ओपनिंग समारोह की झाकियां
पैरालिम्पिक में भारत
- 1968 में भारत ने इजरायल के तेल अवीव में पैरालिम्पिक में पहली उपस्थिति दर्ज की। 10 एथलीट जिनमें 9 पुरुष और दो महिलाएं थीं, खाली हाथ लौटीं।
-1972 हीडलबर्ग गेम्स में भारत ने पैरालिम्पिक का पहला मैडल जीता। मुरलीकांत पेटकर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक हासिल किया। 1976 और 1980 के गेम्स में भारत ने हिस्सा नहीं लिया।
-1984 के समर पैरालिम्पिक्स में भारत ने चार पदक हासिल किए जोगिंदर सिंह बेदी ने पुरुषों के शॉट पुट में रजत पदक जीता और फिर डिस्कस और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। भीमराव केसरकर ने जैवलिन में रजत पदक जीता।
-1988 से 2000 तक भारत के एथलीट्स पोडियम पर स्थान हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे।
-2004 एथैंस गेम्स में देवेंद्र झाझडिय़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण तो राजिंदर सिंह ने पॉवरलिफ्टिंग के 56 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। 2008 बीजिंग गेम में भारत खाली हाथ लौटा।
-2012 लंदन पैरालिम्पिक में भारत के गिरीशा नागराज ने पुरुषों की ऊंची कूद एफ-42 श्रेणी में रजत पदक जीता।
- 2016 में भारत ने 4 पदक जीते। मरियप्पन थंगावेलु और देवेंद्र झाझरिया ने क्रमश: ऊंची कूद एफ-42 और जैवलिन एफ-46 में एक-एक स्वर्ण जीता। दीपा मलिक ने शॉटपुट में रजत जीता जबकि वरुण सिंह भाटी ने ऊंची कूद एफ-42 श्रेणी में कांस्य पदक।
पैरालिम्पिक मैडल टैली
देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मैडल
अमरीका 772 700 703 2175
ग्रेट ब्रिटेन 626 584 579 1789
जर्मनी 487 491 465 1443
चीन 433 339 250 1022
कनाडा 393 329 337 1059