Sports

जकार्ताः एथलेटिक्स में भारतीय खिलाडिय़ों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भारतीय पुरूष टीम ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। टीम में कुन्‍हु मुहम्‍मद, धरुन, मोहम्‍मद अनस और राजीव थे। इन्होंने 3.01.85 का समय लेकर सिल्‍वर मेडल पर कब्‍जा किया, वहीं कतर टीम ने 3.00.56 के लेकर एशियन रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्‍ड जीता।
PunjabKesari

इससे पहले चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है।
PunjabKesari      

चित्रा को महिला 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक  
एशियाई चैंपियन पीयू चित्रा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। चित्रा ने मौजूदा सत्र में एशिया में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है, लेकिन उन्हें चार मिनट 12.56 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चित्रा ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में चार मिनट 17 . 92 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।