Sports

नई दिल्लीः भारत की अंडर 16 फुटबाॅल टीम ने आज तुर्की में ओमान के खिलाफ मैत्री मैच में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ओमान ने दोनों हाफ में एक-एक गोल दागा जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल विक्रम ने इंजरी टाइम में पेनल्टी पर किया।          

पहले हाफ में अधिकांश खेल मिडफील्ड में खेला गया। रोहित को साथी खिलाड़ी के क्रास पर गोल करने का मौका मिला लेकिन वह चूक गए। ओमान ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले बढ़त हासिल की और फिर 55वें मिनट में एक और गोल दागकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

कोच बिबियानो फर्नांडिज ने कुछ बदलाव भी किए लेकिन उनके खिलाड़ी ओमान के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। विक्रम को 89वें मिनट में बाक्स के अंदर गिराने पर भारत को पेनल्टी मिली जिसे कप्तान ने गोल में बदला। भारत ने अंतिम लम्हों में बराबरी हासिल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।