Sports

जकार्ताः रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने एशियाई खेलों की पुरूष युगल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ ही भारत अंक तालिका में दो अंकों की छलांग के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले भारतीय नौकायन खिलाडिय़ों ने 18वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर के छठे दिन की शानदार शुरूआत की। भारतीय टीम में स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह शामिल थे जिन्होंने पुरूषों की चौगुनी स्कल्स में 6:17.13 का समय निकालकर पीला तमगा जीता। भोकानल कल व्यक्तिगत वर्ग में नाकाम रहे थे।

एक नजर अंक तालिका पर:  

PunjabKesari

भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने एशियाई खेलों की पुरूष युगल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 

PunjabKesari


एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने पुरुषों के नौकायन लाइटवेट एकल स्कल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 

PunjabKesari


रोहित कुमार और भगवान सिंह ने डबल स्क्ल्स में कांस्य पदक हासिल किया।  
PunjabKesari