Sports

 

काठमांडू : भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में रिकॉडर्तोड़ कामयाबी हासिल करते हुए इन खेलों के इतिहास में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला है। भारत ने इन खेलों के अंतिम दिन मंगलवार को अब तक 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य पदक सहित कुल 312 पदक जीत लिए हैं।

भारत ने पिछले दक्षिण एशियाई खेलों में 189 स्वर्ण सहित कुल 309 पदक जीते थे। भारत कुल पदक संख्या के लिहाज से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ चुका है। भारत के बाद मेजबान नेपाल 51 स्वर्ण, 60 रजत और 95 कांस्य पदक सहित 206 पदकों के साथ दूसरे तथा श्रीलंका 40 स्वर्ण, 83 रजत और 128 कांस्य पदक सहित 251 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मुक्केबाजी में छह स्वर्ण: भारत ने अंतिम दिन मुक्केबाजी में छह स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने महिला वर्ग के 51, 57 और 64 तथा पुरुषों के 52, 69 और 91 प्लस किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। स्क्वैश में स्वर्ण और रजत: भारत ने स्क्वैश प्रतियोगिता के महिला वर्ग में स्वर्ण और पुरुष वर्ग में रजत पदक जीता।