Football

नई दिल्लीः भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम को अगले साल की अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूरोप दौरे के दूसरे मैत्री मैच में मेजबान सर्बिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोच फ्लायड पिंटो की टीम को इससे पूर्व पहले मैत्री मैच में 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।          

भारत ने मैच की सकारात्मक शुरुआत करते हुए र्सिबयाई टीम पर दबाव बनाया। कप्तान अमरजीत सिंह के कार्नर पर हालांकि मिडफील्डर जैकसन हैडर से गोल करने में नाकाम रहे। सर्बिया ने इसके बाद बोजिक बोजान के एकल प्रयास से दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई। बोजान ने तीन डिफेंडरों को पछाडऩे के बाद भारतीय गोलकीपर प्रभसुखन गिल को छकाकर गोल किया।     

ओगनजेनोविच ने र्सिबया की ओर से दूसरा गोल दागा। टीम ने इसके बाद एक और गोल करके 3-0 की बढ़त बनाई। भारत ने मध्यांतर से पहले रहीम अली के गोल से स्कोर 1-3 किया। मध्यांतर के बाद दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।