Sports

दुबईः दुबई में खेले जा रहे कबड्डी मास्टर्स दूबई प्रतियोगिता में भारत ने आज बेहतर खेल की बदौलत केन्या को 48-19 से रौंद दिया। विश्व चैंपियन भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है और इसके साथ ही वह ग्रुप ए में शीर्ष पर बना हुआ है।     

अपना पहला मैच खेल रहे मोनू गोयात के दस अंक और कप्तान अजय ठाकुर के 13 अंकों की बदौलत भारत यह आसान जीत हासिल की।