Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई भारतीय टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शतकीय शुरूआत दी। ईशान की 89 और श्रेयस अय्यर की 57 रन की पारी के बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 199 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरत रहे। श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई और 62 रन से मैच हार गई।

ये भी पढ़े -  IPL गवर्निंग काऊंसिल बैठक : 26 से शुरू होगा टूर्नामैंट, यह बड़े फैसले भी हुए

ये भी पढ़े - रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, विराट और गुप्टिल को छोड़ा पीछे

ये भी पढ़े - IND vs SL : ईशान किशन ने लगाया मिनी हैलीकॉप्टर शॉट, जिसने भी देखा कहा- वाह!

श्रीलंका (दूसरी पारी)

  • श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवरों में 137 रन ही बना पाई और 62 रन से मैच हार गई।
  • तेजी से रन बटोर रहे चमिका करुणारात्ने को वेंकटेश अय्यर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। चमिका 14 गेदों 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।
  • श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को 3 रन पर आउट करके चहल ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई। 
  • श्रीलंका की टीम को चौथा झटका रविंद्र जडेजा ने दिया। जडेजा ने दिनेश चंदीमल को 10 रन पर आउट कर चलता किया।
  • वेंकटेश अय्यर ने जनिथ लियानागे को 11 रन पर आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 
  • भारतीय टीम को दूसरी सफलता भी भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। भुवनेश्वर ने कामिल मिशारा को 13 रन पर आउट करके श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।
  • लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पारी के पहले ही गेंद पर पाथुम निस्सांका गोल्डन डक पर आउट हो कर पवेलियन चल दिए।

भारत (पहली पारी)

  • तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए और भारतीय टीम को स्कोर को 199 तक पहुंचाया।
  • आक्रामक पारी खेल रहे ईशान किशन को श्रीलंका के कप्तान शनाका ने 89 रन पर किया। ईशान किशन के पास अच्छा मौका था कि वह अपने इस अर्धशतक को शतक में तब्दील कर पाए। पर वह ऐसा नहीं कर पाए। ईशान ने अपनी पारी के दौरान 56 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 3 छ्क्के लगाए।
  • भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित शर्मा को 44 रन पर लाहिरु कुमारा ने आउट करके पवेलियन का राह दिखाई। 
  • वेस्टइंडीज सीरीज में संघर्ष कर रहे ईशान किशन ने श्रीलंका खिलाफ पहले ही मैच में अर्धशतक लगा दिया है। रोहित ने टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया है।
  • रोहित के साथ ईशान किशन भारतीय पारी की शुरूआत करने उतरे। ईशान अच्छे टच में दिखे। उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। रोहित सधी हुई पारी खेलते दिखे।

प्लेइंग इलेवन 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। 

श्रीलंका : पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा।