Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस पूरी सीरीज में मैन ऑफ द मैच न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज में यहां उन्होंने 174.55 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। वहीं, विकेट लेने के मामले में भी वह टाॅप 10 की लिस्ट में (6वें नम्बर पर) शामिल हुए। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों की परफार्मैंट को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और विजय शंकर और क्रुणाल पंड्या टाॅप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आइए एक नजर भारत-न्यूजीलैंड की इस सीरीज पर डालते हैं जिसमें यह देखा जाएगा कि टाॅप 5 में सबसे ज्यादा रन, विकेट आदि लेने वाले खिलाड़ी कौन रहे -

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

5. कॉलिन डी ग्रैंडहोमे (न्यूजीलैंड) ने तीन मैच खेले हुए 83 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।
4. भारत के विजय शंकर ने 8 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 84 रन बनाए।
3. भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने सीरीज के दौरान 89 रन अपने खाते में जोड़े जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।
2. कीवी खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने 7 चौके और 8 छक्के लगाते हुए 118 स्कोर बनाए।
1. सीरीज में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम सेफर्ट ने बनाए। उन्होंने 11 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 139 रन अपने खाते में जोड़े।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

5. कीवी खिलाड़ी लोकी फर्ग्यूसन ने 48 बाॅलों पर 53 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में जोड़े।
4. खलील अहमद (भारत) ने 72 गेंदों पर 4 चार विकेट लिए और इसके लिए 122 रन दिए।
3. अहमद के पीछे भारत के क्रुणाल पांड्या हैं जिन्होंने 119 रन देकर (72 गेंदें) 4 विकेट लिए हैं।
2. डेरिल मिशेल, इस कीवी खिलाड़ी ने 55 रन (38 गेंद) देकर 4 विकेट लिए हैं। 
1. इसके अलावा मिशेल सेंटनर ने भी 4 विकेट लिए हैं लेकिन वह पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 54 गेंदें खिलाते हुए 72 रन दिए।

अर्धशतक

इस टी20 सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं लगा सका। लेकिन जहां तक अर्धशतक की बात है तो इस मामले में पहले तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा शामिल हैं। जबकि दूसरे और पहले स्थान पर क्रमशः कॉलिन मुनरो और टिम सेफर्ट का नम्बर आता है।