Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी और पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस दौरान सभी की नजरें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पर होंगी। इसका कारण दोनों में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की रेस होगी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन बनाने के मामले में विराट और रोहित एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहेंगे। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली 2369 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं रोहित शर्मा 2422 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। जहां इस सीरीज में रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले स्थान पर बने रहना चाहेंगे। वहीं, कोहली रनों का अंतर खत्म करके पहले स्थान पर आना चाहेंगे। यहीं नहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट और रोहित सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों ने 21 बार ऐसा किया है। अब दोनों इस मैच में अर्धशतक लगाकर एक दूसरे को पछाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

2422 रन - रोहित शर्मा (भारत)

2369 रन - विराट कोहली (भारत)

2283 रन - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

2263 रन - शोएब मलिक (पाक/आईसीसी)

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले प्लेयर

21 बार - रोहित शर्मा

21 बार - विराट कोहली

16 बार - मार्टिन गप्टिल 

मार्टिन गुप्टिल का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

इतना ही नहीं अगर इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा 84 रन बना लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल गुप्टिल 424 रनों के साथ पहले और रोहित 341 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बना चुके खिलाड़ी

5. क्रिस गेल - 307 रन
4. डेविड वार्नर - 329 रन
3. सुरेश रैना - 339 रन
2. रोहित शर्मा - 341 रन
1. मार्टिन गुप्टिल - 424 रन