Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : चक्रवाती तूफान ‘फानी' शुक्रवार सुबह पुर्वी ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया जिसके चलते सुबह से तेज हवाएं और बारिश हो रही है। तूफान फानी से ओडिशा और यूपी में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार भी तूफान ‘फानी' पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां भी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और हर्षा भोगले शामिल हैं। 

इन सभी ने ट्वीट कर देशवासियों से अपील की है कि वह 'फानी' तूफान की चपेट में आए लोगों के लिए प्रार्थना करें। इसी के साथ ही इन क्रिकेटरों ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए भी कहा है। देखें खिलाड़ियों के ट्वीट्स -

विराट कोहली

उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करो चक्रवाती तूफान ‘फानी' से प्रभावित हुए हैं। सुरक्षित रहो ओडिशा।

हरभजन सिंह उर्फ भज्जी

हमारी प्रार्थनाएं आप सभी ओडिशा वासियों के साथ हैं। 

वीरेंद्र सहवाग

सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करो। हमें इसे सहने की ताकत मिल सकती है। जय जगन्नाथ

रोहित शर्मा

सुरक्षित रहो ओडिशा

हर्षा भोगले

मुझे ओडिशा के लोगों के लिए दुख हो रहा है। 180 किमी प्रति घंटे की हवाएं और डरावनी तस्वीरें। 1.1 मिलियन लोगों के बचाव कार्य की कल्पना ही की जा सकती है।