Sports

मुंबई : पूर्व भारतीय खिलाड़ी नीलेश कुलकर्णी ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलना उनके लिए ‘काफी गर्व की बात’ हैं। इस संस्था की स्थापना कुलकर्णी और उनकी पत्नी रसिका ने की थी। मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक कुलकर्णी ने कहा- खेल प्रबंधन में अपने योगदान के लिए आईआईएसएम को मान्यता मिलना बेहद गर्व की बात है। 
बाएं हाथ के गेंदबाज कुलकर्णी घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने भारत के लिए 10 एकदिवसीय और तीन टेस्ट खेले हैं। कुलकर्णी ने ऑनलाइन समारोह में राज्य सचिवालय में आईआईएसएम की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।