Sports

नई दिल्ली : भारत के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सिक्सर किंग शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गज स्विटजरलैंड के बर्फीले मैदानों में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। आईस क्रिकेट नया फार्मेट हैं जो समर कंट्रीज में क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए बीच क्रिकेट के बाद इस्तेमाल में लाया जा रहा है। सेंट मार्टिज आईस क्रिकेट के तहत बीते दिनों दो टीमों डायमंड और रॉयल्स के खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी की गई। इसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साऊथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और यहां तक कि यूके और स्विटजरलैंड के स्टार क्रिकेटर नजर आएंगे। 
PunjabKesari
8 नवंबर से शुरू होने वाले मैचों के लिए डायमंड टीम की अगुवाई भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करेंगे। सहवाग की टीम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज भी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी टीम रॉयल्स की होगी। जिसकी कप्तानी सिक्सर किंग शाहिद अफरीदी करेंगे। इस टीम में भी साऊथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह हैं टीमें-

डायमंड
वीरेंद्र सहवाग (भारत) कप्तान
जहीर खान (भारत)
मोहम्मद कैफ (भारत)
अजीत अगरकर (भारत) 
महेला जयवद्र्धने (श्रीलंका)
लसिंथ मलिंगा (श्रीलंका)
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
माइकल हस्सी (ऑस्ट्रेलिया)
एंड्रयू सायमंड्स (ऑस्ट्रेलिया)
जोगिंदर शर्मा (भारत)
रमेश पोवार (भारत)
रोहन जैन (स्विटजरलैंड)

रॉयल्स
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) कप्तान
शोएब अखतर (पाकिस्तान)
अब्दुल रज्जाक (पाकिस्तान)
जैक कैलिस (साऊथ अफ्रीका)
ग्रीम स्मिथ (साऊथ अफ्रीका)
डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)
नाथन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)
ग्रांट इलिएट (न्यूजीलैंड)
मोटी पनेसर (यूके)
ओविस शाह (यूके)
मैट प्रायर (यूके)
एडियन एंट्रयू (स्विटजरलैंड)