Sports

मुंबई : मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड भले ही अपने सबसे निराशाजनक आईपीएल अभियान के बीच में हैं लेकिन पूर्व वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज इयान बिशप के हिसाब से अब भी उनसे अच्छे खेल की उम्मीद की जा सकती है। बिशप ने कहा कि पोलार्ड को अपने गेम का पुनर्निर्माण करना होगा। यह अति आवश्यक है क्योंकि वह इस गेम में अपना भविष्य देखते हैं। लोगों का मानना है कि वह बतौर खिलाड़ी ख़त्म हो चुके हैं लेकिन मैं वहां जाना भी नहीं चाहता। वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।

आईपीएल 2022 में 11 मैचों के बाद पोलार्ड ने 14.40 के औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से केवल 144 रन बनाए हैं। यह स्ट्राइक रेट उनके लिए किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे कम है। इस टूर्नामेंट में 130 से कम का स्ट्राइक रेट उनके लिए केवल 2011 में था। पोलार्ड गुरुवार को 35 साल के होंगे। वह 2010 से ही मुंबई के टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने मुंबई के पांच विजयी अभियान में भी बड़ा रोल अदा किया है। 

बिशप ने कहा कि उन्होंने अपने एक महान खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और उनके प्रति वफा दिखाई है। हम सबको काफी कुछ याद रखना चाहिए, फिर चाहे वह मीडिया हो या समर्थकों में ही हो। जब भी मुंबई ने टाइटल जीता है तब पोलार्ड का योगदान रहा है। 2013 में 42 के औसत से 420 रन और 2019 और 2020 तक औसत को 30 के ऊपर रखना जब उनका स्ट्राइक रेट अक्सर 160 और 190 तक (2019 में 156.74 और अगले साल 191.42) हुआ करता था। बतौर एक फ्रैंचाइजी आप ऐसी चीज़े याद रखेंगे और उन्हें भरपूर मौका देंगे। 

पोलार्ड के लिए पांच सबसे तेजी से रन बनाने सीजन में से चार (2013, 2015, 2019 और 2020) में मुंबई ने टाइटल जीता है। पिछले कुछ सालों से वह टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा भी रहे हैं। इस साल मुंबई ने 11 में केवल दो ही मैच जीते हैं और जाहिर है फैंस में भी नाराजगी है।