Sports

भुवनेश्वर: कलिंगा स्टेडियम में 14वें हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह का शानदार आगाज हुआ। मंदिरों के शहर के तौर जाने जाते भुवनेश्वर में विश्व की 16 बेहतरीन हॉकी टीमें जुट चुकी हैं। रंगारंग समारोह के दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित नेने और मशहूर संगीत निर्देशक एआर रहमान ने अपनी प्रस्तुति दी। माधुरी ने 100 कलाकारों के साथ विशेष डांस पेश किया।

Hockey World cup Opening ceremony LIVE

ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले हॉकी विश्व कप का विधिवत उद्घाटन किया। पटनायक ने ओडिशावासियों और विश्वभर से आये हॉकी खिलाड़यिों का स्वागत करते हुए कहा- मैं सभी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टीमों, प्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत करता हूं। आप ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के अतिथि हैं। विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 16 टीमों के कप्तान मंच पर मौजूद थे। पटनायक और बत्रा ने सभी कप्तानों से हाथ मिलाया। पटनायक ने शाहरुख को गले भी लगाया और किंग खान ने झुकते हुए मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। हाथ में हॉकी स्टिक लिए शाहरुख ने जब अपनी मशहूर फिल्म चक दे इंडिया का डायलॉग ‘70 मिनट हैं तुम्हारे पास’ बोला तो खचाखच भरा कालिंगा स्टेडियम तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा।

शाहरुख ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना हॉकी प्रेम भी प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि हॉकी से उनका बचपन से लगाव रहा है, क्योंकि उनके पिता एक हॉकी खिलाड़ी रहे हैं।

PunjabKesarisports

PunjabKesarisports

ओपनिंग सेरेमनी में ए.आर.रहमान ने अपनी गायिकी से बांधा समां

ओपनिंग सेरेमनी में माधुरी दीक्षित ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

मशहूर बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन पारंपरिक परफॉर्मेंस दिया। माधुरी पहले सफेद लिबास में उतरीं और कुछ देर के बाद काले, नीले और फिर गुलाबी लिबास में लौटीं। माधुरी ने ‘धरती का गीत’ नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी ने इसमें धरती मां की भूमिका निभाई। ओडिशा की पारम्परिक प्रस्तुति ने दर्शकों को जैसे सम्मोहित कर दिया।

पहली बार भारत में ड्रोन लेजर शो का कार्यक्रम पेश किया गया और आकाश में बेहतरीन आतिशबाजी ने तो समा ही बांध दिया। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के कप्तान एक-एक कर मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री पटनायक ने हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत में अजीत पाल सिंह की अगुवाई वाली 1975 हॉकी विश्व कप विजेता हॉकी टीम का मंच पर स्वागत और सम्मान हुआ।
गौरतलब है कि भारत ने अब तक एक बार ही हॉकी विश्व कप जीता था और वह इसी टीम की बदौलत मुमकिन हुआ था। अजीत पाल ने उस विश्व कप जीत का अनुभव दर्शकों के साथ साझा किया। ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और एआर रहमान ने कुछ ही दिन पहले हॉकी विश्व कप का आधिकारिक गीत लॉन्च किया था। टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मुकाबला बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। 

पाकिस्तान आर्मी ने बनाई थी विश्व कप की ट्रॉफी

विश्व कप ट्रॉफी पाकिस्तान के बशीर मोजिद ने डिजाइन की थी। इसके बाद पाकिस्तान आर्मी ने इसे बनवाकर बैल्जियम में पाक एंबैसडर एच.ई. मसूद के हाथों एफ.आई.एच. प्रैजिडैंट रेनी फ्रैंक को भेजी थी।
गोल्ड और सिल्वर के मेल से बनी यह ट्रॉफी 26 इंच ऊंची है। इसका वजन साढ़े 11 किलो है। इसमें 895 ग्राम गोल्ड तो 6.815 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है। ट्रॉफी का स्टैंड 4.7 इंच का है।

मलेशिया सबसे ज्यादा, चीन सबसे कम अनुभवी

टीम             अनुभव     औसत मैच        की-प्लेयर (मैच)
अर्जेंटीना       2615      145 मैच           माटियास पेरिडेस (336)
न्यूजीलैंड      2160      120 मैच           शीया मैकलेज 275 
स्पेन            2147      119 मैच           सर्गी एनरिक 280 
फ्रांस            1349       74 मैच            टॉम जेनेस्टेट 181 
ऑस्ट्रेलिया   2035       113 मैच          एडी ओकेन्डेन 332
इंगलैंड         1889       105 मैच          बैरी मिडलटन 425 
आयरलैंड      2426      134 मैच          यूजीन मैगे 274 
चीन             531        29.5 मैच         एओ वेबाओ 100
बैल्जियम     3199      117 मैच          जॉन दोहेमेन 366 
भारत          1767       110 मैच         मनप्रीत सिंह 238 
द. अफ्रीका   1157       64 मैच           ऑस्टिन स्मिथ 162 
कनाडा        2187       121.5 मैच      स्कॉट ट्यूपर 282
नीदरलैंड्स   1972       109.5 मैच      जेरिक हेर्टजबर्गर 213
जर्मनी         1741       96.7 मैच       टोबीस हौके 297
मलेशिया     2833       157.3 मैच     सुकरी मुतालिब 311
पाकिस्तान   1828       101.5 मैच    मोहम्मद इरफान 208

भारत के मुकाबले

28 नवंबर    विरुद्ध द. अफ्रीका      शाम 7 बजे
02 दिसंबर    विरुद्ध बैल्जियम      शाम 7 बजे
08 दिसंबर    विरुद्ध कैनेडा           शाम 7 बजे

23.8 औसत उम्र है भाारतीय खिलाडिय़ों की सबसे कम

विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाउिय़ों की औसत उम्र सबसे ज्यादा (29 साल) है।  इसके बाद न्यूजीलैंड की 26.1, स्पेन 27.5, फ्रांस 24.6, ऑस्ट्रेलिया 25.3, इंगलेंड 26.5, आयरलैंड 27.1, चीन 24.3, बेल्जियम 26.5, दक्षिण अफ्रीका 27.9, कैनेडा 27.3, नीदरलैंड्स 26.7, जर्मनी 25.5, मलेशिया 27.4, पाकिस्तान 26 औसत उम्र है।
ओली (कछुआ) है मस्कट : विश्व कप के लिए इस बार ओली (कछुआ) को मस्कट चुना गया है। ओढि़शा के सी.ए. नवीन पटनायक ने इसे लॉन्च किया था।

आंकड़ों में विश्व कप

194 देशों में लोग हॉकी विश्व कप का सीधा प्रसारण देख पाएंगे। यह पिछली बार से 150 फीसदी ज्यादा है
04 बार सर्वाधिक पाकिस्तान जीत चुका है विश्व कप, 3 बार ऑस्ट्रेलिया भी कर चुका है कब्जा, जबकि जर्मनी और नीदरलैंड्स 2-2 बार
5 बार यूरोप तो 5 बार एशिया की टीमें जीत चुकी हैं विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया भी 3 टाइटल जीत चुका हैं
5वें नंबर पर 1484 प्वाइंट के साथ बनी हुई है टीम इंडिया एफ.आई.एच. वल्र्ड रैंकिंग में, पहले नंबर पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया 1906 प्वाइंट के साथ बनी हुई है
1975 में पहली बार भारत ने जीता था विश्व कप, कप्तान थे अजितपाल सिंह

ऐसा है फॉर्मेट

16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप में 4 टीमें हैं। सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार ही खेलेंगी। पहले नंबर पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में क्रॉसओवर मैच होंगे। इसमें विजयी टीम आगे टॉप-8 में जाएगी।