Sports

नई दिल्लीः पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, महिला टीम की गोलकीपर सविता और मिडफील्डर धरमवीर सिंह के नाम की सिफारिश की है। हाॅकी इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘संगाइ इबेमाल चानू और पुरूष टीम के पूर्व कप्तान भरत छेत्री का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए भेजा गया है।’’ हाॅकी इंडिया ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कोच बी एस चौहान का नाम भेजा है।

हाॅकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘इन सभी ने अपने प्रदर्शन से अपनी उपयोगिता साबित करके भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हाॅकी इंडिया को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है और इनका नाम राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिये दिया गया है।’’ धरमवीर एशियाई खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह लंदन ओलंपिक 2012 और विश्व कप 2014 भी खेल चुके हैं। दूसरी ओर पी आर श्रीजेश की गैर मौजूदगी में भारत की कप्तानी करने वाले मनप्रीत एशिया कप टीम में शामिल थे जिसमें भारत ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता। मनप्रीत की अगुवाई में भारत ने पिछले साल विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता।

अब तक 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनप्रीत 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक टीम में थे। वह पिछले साल लंदन में चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक अैर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम में थे। सविता पिछले साल एशिया कप में भारत की शानदार जीत की सूत्रधार थी जिसने चीन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में उम्दा प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई थी। इसकी बदौलत ही भारत ने 13 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। वह 2016 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थी।