Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: 3 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। जहां बांग्लादेश की टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में विराट कोहली और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है। 

PunjabKesari
दरअसल, इस समय हिटमैन के बल्ले से टी20 में 98 मैचों में 2443 रन बने है। ऐसे में रोहित अगर पहले टी20 में मात्र आठ रन बनाने में सफल रहते तो वह T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह कीर्तिमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 72 मैचों में 2450 रन बनाए है।

हिटमैन T20 में शतक से केवल 2 मैच दूर
PunjabKesari
दिल्ली में बांग्लादेश के विरुद्ध खेले जाने वाला पहला टी-20I मैच रोहित शर्मा के करियर का 99वां मुकाबला होगा। मैदान पर कदम रखने के साथ रोहित टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अभी वह संयुक्त रूप से महेंद्र सिंह धोनी (98) मैच खेले हैं। 

खिलाड़ी  का  नाम  टी-20I मैच
रोहित शर्मा 98*
एमएस धोनी 98
सुरेश रैना 78
विराट कोहली 72
युवराज सिंह 58