Sports

कांदुलिमारी (असम) : विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला धाविका हिमा दास को असम सरकार जल्द ही खेल दूत बनाने जा रही है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने स्टार धाविका हिमा दास के माता-पिता से मुलाकात की और कहा कि हिमा को राज्य का खेल दूत नियुक्त किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हाल में फिनलैंड के टेम्पेयर में आईएएएफ विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली हिमा राज्य की पहली खेल दूत होंगी।
PunjabKesari
राज्य सरकार ने कहा कि असम लौटने पर वे राज्य स्तर के कार्यक्रम में इस धाविका का सम्मान करेंगी। सोनोवाल ने हिमा के पिता रंजीत और माता जुनाली दास से यह बात कही। सोनोवाल नगांव जिले के धींग क्षेत्र के नंबर तीन कांदुलिमारी गांव में हिमा के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले।
PunjabKesari
सोनोवाल ने हिमा की सफलता पर उनके माता-पिता को बधाई दी और इस धाविका की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी सफलता ने वैश्विक स्तर पर राज्य के लोगों का दर्जा बढ़ा है। हिमा की उपलब्धि से भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी और उसके द्वारा जीते स्वर्ण पदक से साबित होता है कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और ईमानदार सफलता का आधार हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने साथ ही हिमा के माता-पिता को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी सफलता से काफी खुश हैं और हाल में सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने इस धाविका की सराहना की थी। सोनोवाल ने इस दौरान बताया कि हिमा को असम का खेल दूत नियुक्त किया जाएगा और पूर्व की घोषणा के तहत उसे 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
PunjabKesari