Sports

गुवाहाटी : फर्राटा धाविका हिमा दास का अपने गृह राज्य असम पहुंचने पर शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस साल के शुरू में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद हिमा ने जकार्ता में एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। हिमा का यहां हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने स्वागत किया। इस धाविका के किसान माता-पिता रोंजित और जोनाली दास भी हवाई अड्डे पर पर उपस्थित थे।  

एयरपोर्ट पर किया गया हिमा का शानदार स्वागत

आईएएएफ कांटिनेंटल कप में भाग नहीं लेगी हिमा

Sports

फर्राटा धाविका हिमा दास आईएएएफ कांटिनेंटल कप से हट गई हैं क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें विश्राम देना चाहता है। कांटिनेंटल कप शनिवार से चेक गणराज्य में आयोजित किया जाएगा। हिमा पहले भारत की सात सदस्यीय टीम में शामिल थी जिसे आठ और नौ सितंबर ओस्ट्रावा में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेना था। अब उनकी जगह आस्ट्रेलिया की एन्नेलीज रूबी को एशिया पैसेफिक से दूसरी धाविका के रूप में चैंपियनशिप में भाग लेगी।
नीरज चोपड़ा (पुरूष भाला फेंक), अरपिंदर सिंह (पुरुषों की त्रिकूद), मोहम्मद अनस (पुरुषों की 400 मीटर दौड़), जिन्सन जॉनसन (पुरुषों की 800 मीटर दौड़), सुधा सिंह (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज) और पी यू चित्रा (महिलाओं की 1500 मीटर) कांटिनेंटल कप में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।