Sports

गुडग़ांव : नार्वे के तोंजे दाफिनरूद ने हीरो महिला इंडिया ओपन के पहले दौर में बर्डी की हैट्रिक से दो शाट की बढ़त हासिल की। भारत की रिद्धिमा दिलावड़ी पेशेवर गोल्फर के तौर पर अपना दूसरा ही टूर्नामैंट खेल रही हैं, उन्होंने अंतिम चार होल में तीन बर्डी लगाई। इससे वह 69 के कार्ड से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं एक अन्य भारतय गौरिका बिश्नोई (71) संयुक्त 11वें जबकि त्वेशा मलिक, अफशां फातिमा और एमेच्योर सिफत सागू 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर चल रही हैं। 

क्रिस्टीन ने बनाई चार शाट की बढ़त
आस्ट्रियाई गोल्फर क्रिस्टीन वोल्ड ने शुक्रवार को हीरो महिला इंडियन ओपन के दूसरे दौर में लगातार चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह अन्य गोल्फरों पर चार शाट की बढ़त बनाये हैं। थाईलैंड की पनारात थानापोलबूनयारास (68, 72) उनसे चार शाट पीछे बनी हुई हैं। भारत की त्वेसा मलिक (72, 71) संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर बनी हुई हैं। उनके साथ डेनमार्क की निकोल ब्रोच लार्सन (74, 69), फ्रांस की सेलीन बातियर (72, 71) और थाईलैंड की कनफानिटान मुआंगखुमसाकुल (72, 71) भी मौजूद हैं।