Sports

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए वनडे सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में टीम इंडिया के कुंग फू पांड्या यानि वन एंड ओनली हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले का जादू दिखाकर तमाम क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। आखिर के ओवर्स में बल्लेबाजी करने आए पांड्या ने कीवी गेंदबाज के पसीने छुड़ाते हुए ना केवल एक के बाद एक सिक्स जड़कर छक्कों की हैट्रिक लगाई, बल्कि 22 गेंदों पर 204 की तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 5 छक्के और 2 चौकों की बदौलत 45 रनों की अहम पारी खेलते हुए जता दिया कि प्लेइंग इलेवन में उनका होना क्यों जरूरी है। वहीं पांड्या के छक्कों की हैट्रिक लगाने पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में ट्रोल किया।

मैच में यूं छाए हार्दिक पांड्या, जड़े एक के बाद एक 3 गगनचुंबी छक्के

46 ओवर खत्म होने के बाद क्रीज पर आए पांड्या ने न्यूजीलैंड के स्पिनर टॉड एस्टल की पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। वहीं जोश और आत्मविश्वास से लबालब पांड्या ने एस्टल की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ते हुए बाउंड्री के पार भेजा। 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़ने के बाद पांड्या यहीं नहीं रुके, उन्होंने छक्कों की हैट्रिक के रिकॉर्ड को फिर से दोहराते हुए एस्टल की तीसरी गेंद पर भी गगनचुंबी छक्का मारा और टीम के साथ-साथ मैच देखने आए तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया।

पांड्या के कारनामे पर फैन्स ने उन्हें कुछ इस तरह किया ट्रोल

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND

इससे पहले भी वनडे में छक्कों की हैट्रिक लगा चुके हैं हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya NZvIND

Hardik Pandya NZvIND