Sports

खेल वैब डैस्क : रोजर फैडरर पिछले डेढ़ साल में अपने दाहिने घुटने की तीसरी सर्जरी करवाएंगे। टोक्यो ओलिम्पिक और अमरीकन मास्टर्स 1000 से नाम वापस लेने वाले फैडरर का यू.एस. ओपन में हिस्सा लेना भी संदिग्ध हो गया है। वह अभी 40 साल के हैं। आपरेशन के बाद क्या वह प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे, इसको लेकर अभी से फैंस में चर्चा छिड़ गई है। बहुतेरों को लगता है कि किंग रोजर का करियर लगभग खत्म है। हालांकि फैडरर ने 2022 में वापसी की बात की है लेकिन लगता है कि उनका लक्ष्य 2022 में कम से कम अंतिम हाजिरी लगाने के लिए वापसी करना है। यह विंबलडन हो सकता है या शायद बासेल। इसके बाद सदियों तक टैनिस प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाला यह दिग्गज रिटायर हो जाएगा।

फैडरर की चोट पर अमरीकी डॉक्टर ने दी राय

Roger Federer, Tennis news in hindi, sports news, Grad Slam, King Roger, RF, Tennis, Retirement, Roger Federer Injury
घुटने की चोटों में विशेषज्ञता वाले अमरीकी आर्थोपेडिक सर्जन निकोलस डिन्यूबिल ने कहा कि इस बिंदु पर आना संभवत: यह मामूली नहीं है। हड्डियां की स्थिति थोड़ी खराब है। ऐसा समय के साथ होता है। इसे अब आथ्र्रोस्कोपी से ठीक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा पुनर्योजी सर्जरी से इलाज संभव है। उनका घुटना बेहतर महसूस कर सकता है, लेकिन क्या वह उस स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होगा, खास तौर पर इस स्थिति के साथ तो मैं कहना चाहूंगा कि उनके युवा प्रतिद्वंद्वी कहीं ज्यादा ऊर्जा के साथ खेलेंगे। यह फैडरर के लिए काफी कठिन होगा।

फैडरर करियर हाईलाइट्स
1998 प्रो प्लेयर बने
88 करियर टाइटल जीते
करियर रिकॉर्ड
1069 जीत - 241 हार
ग्रैंड स्लैम 20

Roger Federer, Tennis news in hindi, sports news, Grad Slam, King Roger, RF, Tennis, Retirement, Roger Federer Injury
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2004, 2006, 2007, 2010 
फ्रैंच ओपन : 2009
विबंलडन : 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012
यू.एस. ओपन : 2004, 2005, 2006, 2007, 2008, 2010

ओलिम्पिक मैडल
गोल्ड (बीजिंग 2008)
सिल्वर (लंदन 2012)

Roger Federer, Tennis news in hindi, sports news, Grad Slam, King Roger, RF, Tennis, Retirement, Roger Federer Injury

फैडरर की वापसी पर दिग्गज यह बोले-
क्या ऑपरेशन सफल हो सकता है? जाहिर है- इस सीजन से समझौता किया गया है क्योंकि कुछ ऐसा है जो उसके घुटने के लिए ठीक काम नहीं कर रहा। हम देख रहे है कि वह वास्तव में अपना 100 फीसदी योगदान नहीं दे पा रहे थे। 
-मार्क रॉसेट

खैर, यह सभी के लिए अफसोस की बात है। हम उसे खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। मुझे पता है कि हम अभी भी कोर्ट पर प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन केवल एक चीज जो मैं उसके लिए कामना कर सकता हूं और वो है उनका शीघ्र स्वस्थ होना।
-डैनियल मेदवेदेव

लैवर कप से तिकड़ी गायब
ऐसा पहली बार होगा जब लैवर कप में नडाल, जैकोविच और फैडरर में से एक भी टैनिस प्लेयर हिस्सा नहीं लेगा। फैडरर चोट के कारण बाहर है तो वहीं, नडाल और जैकोविच आराम और आगामी टूर्नामैंट पर ध्यान देने के लिए लैवर कप से दूर हैं। हालांकि टीम यूरोप में अभी भी विश्व नंबर 2 डैनियल मेदवेदेव, विश्व नंबर 3 स्टेफानोस सितसिपास, हाल ही में स्वर्ण पदक विजेता अलैक्जेंडर ज्वेरेव बने हुए हैं, जोकि प्रतिद्वंद्वियों को अच्छी टक्कर देंगे।