Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कल चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लांच किया। चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के बार बाॅलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के साथ-साथ देश के करोंड़ों लोगों ने इसरो को बधाई दी। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी एक ट्वीट किया जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। हरभजन सिंह ने कुछ देशों के झंडों की फोटो लगाकर विवादित ट्वीट करते हुए कुछ देशों की निचा दिखाने की कोशिश की जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। 

 

हरभजन ने पाकिस्तान सहित तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलेशिया, मालदीव और मॉरिटानिया के झंडे लगाकर लिखा कि कई देशों के झंडों में चांद होते हैं। इसी ट्वीट में उन्होंने नीचे अमेरिका, रूस, भारत और चीन के झंडे लगाकर लिखा, जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं। इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और हरभजन की आलोचना करने लगे। किसी यूजर ने उन्हें भारत में शोचालय की समस्या से अवगत करवाया तो एक ने लिखा कि भारतीय कैसे एक पल में खुशी भरे मूड को खराब कर सकते हैं !! देखें लोगों द्वारा हरभजन को दी गई प्रतिक्रियाएं -

 


चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 को सोमवार दोपहर 2.43 बजे लांच किया गया था। चंद्रयान-2 के जरिए भारत पहली बार चांद के उस हिस्से (दक्षिणी ध्रुव) में लैंडर करेगा यहां आज तक किसी भी देश ने अपना रोवर नहीं उतारा है। चंद्रयान-2 छह सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैड करेगा।