Sports

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी के तहत घरेलू मैदानों में कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं। लेकिन वेलेंटाइन डे पर आंध्र प्रदेश और मुंबई के बीच खेले गए मैच में एक रिकॉर्ड चर्चा में हैं। यह रिकॉर्ड था- कप्तान हनुमा विहारी का शतक बनाना। फस्र्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड 302 रन बनाने वाले हनुमा का बल्ला मुंबई के खिलाफ खूब बोला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश ने 50 ओवर में 344 रन बनाए। आंध्र की तरफ से ओपनर भरत ने 126 गेंद में 105 रन की पारी खेलीं। वहीं विहारी अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने महज 118 गेंद में 169 रन बना दिया। मटकर की गेंद पर पगबाधा आऊट से पहले विहार सात छक्के और 17 चौके लगा चुके थे। 
भरत और विहार ने इसी के साथ रिकॉर्ड 256 रन की पार्टनरशिप भी निभाई। बता दें कि 169 रन बनाकर हनुमान विहार घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। मुंबई के खिलाफ 169 की पारी खेल उन्होंने मध्य प्रदेश के नमन ओझा का इंदौर में बनाया गया 167 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
अजिंक्य रहाणे 187 रन के साथ हैं टॉप पर
PunjabKesari
घरेलू मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम पर है। रहाणे ने 2007 में मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के विरुद्ध पुणे के मैदान में 187 रन बनाए थे। इसके बाद दो बार वसीम जाफर का नाम आता है। जाफर ने 2007 में ही बड़ौदा के खिलाफ नॉट आऊट 178 रन बनाए थे। इससे पहले 2006 में भी वह मुंबई की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 170 नॉट आऊट रन बना चुके थे। रोबिन उथप्पा 169 रन बनाकर विहार के साथ संयुक्त तौर पर चौथे नंबर पर काबिज हैं।
अजहरुद्दीन भी बना चुके हैं नॉट आऊट 161 रन
PunjabKesari
घरेलू मैच में नमन ओझा के बाद गगन खोड़ा (166*), देवांग गांधी (164*), मयंक अग्रवाल (162) का नंबर भी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी 1994 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए गोया के खिलाफ 161 रन बना चुके हैं। बड़ौदा के दीपक हुडा भी रेलवे के खिलाफ 161 रन बना चुके हैं।