Sports

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): नए साल की शुरूआत न्यूजीलैंड टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में तूफानी शतक लगाते हुए की। अपना आखिरी वनडे पिछले साल 10 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलन वाले गुप्टिल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई करते हुए 11 चाैकों व 5 छक्कों की मदद से 139 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और धोनी का रिकाॅर्ड तोड़ा।
Martin Guptill image

क्या रिकाॅर्ड तोड़ा गुप्टिल ने

गुप्टिल ने इस दाैरान अपने वनडे करियर के 6 हजार रन पूरे किए। उन्होंने रोहित और धोनी को इस फाॅर्मेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में पीछे छोड़ा है। गुप्टिल ने यहां तक पहुंचने के लिए 160 मैचों का सहारा लिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.63 रहा और अधिकतम स्कोर 237 रन है। वहीं रोहित ने 162 जबकि धोनी ने 166 पारियों में 6 हजार रनों का आंकड़ा छुआ था।
martin guptill image

मैक्कुलम को भी छोड़ा पीछे

इसके अलावा गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया है। मैक्कुलम ने 14 साल के करियर में  260 मैचों में 30.41 की औसत से 6083 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक रहे। वहीं गुप्टिल ने 43.67 की औसत से 11 शतक और 34 अर्धशतक की मदद से 6,114 रन बना लिए हैं। गुप्टिल अब वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के चाैथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे नाथन एस्टल(7090), रोस टेलर(7487) और स्टीफन फ्लेमिंग(8007) हैं।
martin guptill

गुप्टिल की पारी से जीता न्यूजीलैंड

उनकी इस शतकीय पारी की बदाैलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पबहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 371 रन बनाए। गुप्टिल के अलावा कप्तान केन विलियमस(76) और रोस टेलर(54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आलराउंडर जेम्स नीशम ने 6 छक्कों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेल श्रीलंका के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की लेकिन मिडल आर्डर के ना चल पाने के कारण टीम 49 ओवर में 326 रनों पर ढेर होग गई। श्रीलंका की तरफ से कुशल परेरा(102) ने शतकीय पारी खेली।