गुकेश बने मेनोर्का इंटरनेशनल शतरंज के विजेता

Edited By Niklesh Jain,Updated: 26 Apr, 2022 03:22 PM

gukesh wins open chess menorca 2022

मेनोर्का,स्पेन ( निकलेश जैन ) भारत के  सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले 15 वर्षीय डी गुकेश अब धीरे धीरे विश्व शतरंज के शीर्ष खिलाड़ियों मे शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ाते जा रहे है । कुछ दिन पहले गुकेश नें स्पेन मे...

मेनोर्का,स्पेन ( निकलेश जैन ) भारत के  सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले 15 वर्षीय डी गुकेश अब धीरे धीरे विश्व शतरंज के शीर्ष खिलाड़ियों मे शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ाते जा रहे है । कुछ दिन पहले गुकेश नें स्पेन मे 48वां ला रोड़ा इंटरनेशनल जीता था और अब उन्होने मेनोर्का इंटरनेशनल शतरंज का खिताब भी अपने नाम कर लिया है । गुकेश नें 7 राउंड मे 5 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कुल 6 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया जिसमें अंतिम राउंड में हमवतन अधिबन भास्करन पर उनकी जीत बेहद खास रही ।

गुकेश नें इस टूर्नामेंट के बाद अपनी लाइव रेटिंग को 2660 अंको पर पहुंचा दिया है और इसके साथ की वह विश्व टॉप 100 में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बन गए है और फिलहाल गुकेश 80वे स्थान पर पहुँच गए है । प्रतियोगिता में भारत के आर्यन चोपड़ा नें भी शानदार खेल दिखाया और वह 5.5 अंक बनाकर दूसरे तो इतने ही अंको पर टाईब्रेक के आधार पर अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत तीसरे और मार्टीरोस्यन हैक चौंथे ,भारत के एसपी सेथुरमन पांचवें ,स्पेन के जेमे संटोस छठे ,भारत के रौनक साधवानी सातवें और निहाल सरीन आठवे स्थान पर रहे । 5 अंको पर भारत के अर्जुन एरिगासी नौवे तो अधिबन दसवें स्थान पर रहे । प्रतियोगिता में 25 देशो के 137 खिलाड़ी भाग ले रहे थे ।

Final Ranking after 7 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 5 GM Gukesh D IND 2637 6,0 29,5 24,0 25,5
2 11 GM Aryan Chopra IND 2592 5,5 30,5 24,5 25,0
3 4 GM Sargsyan Shant ARM 2639 5,5 30,5 24,5 24,0
4 7 GM Martirosyan Haik M. ARM 2633 5,5 29,5 24,0 24,0
5 9 GM Sethuraman S.P. IND 2610 5,5 29,5 24,0 24,0
6 2 GM Santos Latasa Jaime ESP 2656 5,5 29,0 23,5 23,5
7 8 GM Sadhwani Raunak IND 2628 5,5 28,5 23,0 24,0
8 3 GM Nihal Sarin IND 2648 5,5 28,0 22,5 22,5
9 1 GM Erigaisi Arjun IND 2675 5,0 30,0 24,5 22,5
10 6 GM Adhiban B. IND 2633 5,0 29,5 23,5 23,0
11 10 GM Santos Ruiz Miguel ESP 2597 5,0 28,5 23,0 22,5
12 21 GM Vasquez Schroeder Rodrigo CHI 2500 5,0 27,0 21,5 21,0
13 16 IM Iermito Sebastian ARG 2525 5,0 26,5 21,0 21,5
14 27 FM Garcia Ramos Daniel ESP 2429 5,0 26,5 21,0 20,5
15 19 GM Budisavljevic Luka SRB 2509 5,0 24,5 19,5 20,0
16 33 WIM Alinasab Mobina IRI 2355 5,0 23,5 18,5 18,5
17 12 GM Heimann Andreas GER 2583 4,5 28,5 22,5 21,0
18 13 GM Alonso Rosell Alvar ESP 2564 4,5 27,5 22,0 21,5
19 30 IM Baskin Robert GER 2393 4,5 27,5 22,0 20,5
20 24 GM Batsiashvili Nino GEO 2463 4,5 27,5 21,5 20,0

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!