Sports

जाग्रेब , क्रोशिया ( निकलेश जैन ) भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश और नंबर दो खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा इस समय ग्रैंड चैस टूर के दूसरे रैपिड पड़ाव क्रोशिया में मुक़ाबले खेल रहे है , पिछले वर्ष रैपिड का खिताब जीतने वाले गुकेश इस साल भी इसे जीतने की कोशिश करेंगे वहीं शानदार लय में लौटे प्रज्ञानंदा भी पूरा ज़ोर लगाने की कोशिश करेंगे, इन दोनों के अलावा इसमें फ्रांस से अलीरेजा फ़िरोज़ा और मैक्सिम लाग्रेव , नीदरलैंड से अनिस्ग गिरी और वान फारेस्ट जॉर्डन , उज़्बेकिस्तान से नोदीरबेक अब्दुसत्तोरोव , जर्मनी से विंसेंट केमर , रोमानिया से डेक डेनियल बोगदान और मेजबान देश से इआन सारिक भाग ले रहे है , समाचार लिखे जाने तक पहले दो राउंड के बाद फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा अपनी दोनों बाजियाँ जीतकर 4 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है वहीं मैक्सिम , प्रज्ञानंदा और अनीश एक जीत और एक ड्रा के साथ 3 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है . गुकेश फ़िलहाल एक जीत और एक हार के साथ पाँचवें स्थान पर है , गुकेश को पहले राउंड में मैक्सिम से हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरी बाजी में उन्होंने इवान को मात देते हुए वापसी की है वहीं प्रज्ञानन्दा नें पहले राउंड में विंसेंट को मात देते हुए आरम्भ किया और फिर उन्होंने मैक्सिम से ड्रा खेल कर अंक बाँटा.