Sports

दोहा: गोमती मारिमुतु ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ और तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतएशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को यहां पांच पदक जीतने में सफल रहा। तीस वर्षीय गोमती ने दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला। 

PunjabKesari
गोमती मारिमुतु ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करके एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को यहां भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार पदक जीते। तीस वर्षीय गोमती ने दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सोने का तमगा दिलाया। इसके बाद शिवपाल ने पुरूषों के भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 86.23 मीटर भाला फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

शिवपाल ने 83 मीटर के क्वालीफाईंग मार्क को हासिल करके विश्व चैंपियनशिप के लिये भी क्वालीफाई किया जो सितंबर अक्टूबर में इसी स्थान पर होगी। जाबिर मदारी पल्लियालिल और सरिताबेन गायकवाड़ ने क्रमश: पुरूषों और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीते। इन चार पदकों से भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गयी जिसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने रविवार को दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर में लगातार दूसरे दिन अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।