Sports

चेन्नईः श्रीलंकाई गोल्फर एन थांगाराजा ने आज यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ अंडर 61 का कार्ड खेला जिससे वह चेन्नई ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप 2018 के पहले दौर के बाद एकल बढ़त बनाये हैं।               

दिल्ली के शमीम खान छह अंडर 64 के कार्ड से दूसरे स्थान पर हैं। थांगराजा ने अपने कार्ड में एक ईगल, आठ बर्डी और एक बोगी की।