Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर के अंतिम नौ होल में तीन बर्डी के दम पर इवन पार 71 के स्कोर के साथ यूएस वुमेन ओपन में कट हासिल किया। शुक्रवार को दूसरे दौर के अपने खेल के बाद अदिति का कुल स्कोर एक ओवर 143 है और वह संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर है। दूसरे दौर का खेल हालांकि अभी पूरा नहीं हुआ है। खराब मौसम के कारण खेल लगभग दो घंटे तक रूका रहा। जापान की मामिको हिगा छह अंडर 65 के स्कोर किया और एक शॉट की बढ़त के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने पहले दौर में इवन पार 71 का कार्ड खेला था।