Sports

सी आईलैंड (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां आरएसएम क्लासिक टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए कट में प्रवेश किया। उन्होंने पांच होल में चार बर्डी लगायी। वह 71 और 67 के राउंड से संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि हमवतन गोल्फर अर्जुन अटवाल कट में जगह बनाने में असफल रहे। उन्होंने पहले दो दौर में 71 का कार्ड खेला। लाहिड़ी पहले दिन एक अंडर का शाट लगाया था। वह पहले ही होल में बोगी कर बैठे। लेकिन 14वें होल में बर्डी से वह वापसी करने में सफल रहे।