गोवा इंटरनेशनल - ईरान के इदानी सबसे आगे अब दीपन और कार्तिक से उम्मीद

Edited By Niklesh Jain,Updated: 19 Oct, 2018 11:27 AM

goa international open grandmasters chess tournament 2018

गोवा ( निकलेश जैन ) में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में  8  राउंड के बाद भारत की उम्मीद सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे दीपन चक्रवर्ती और कार्तिक वेंकटरमन पर टिकी है अगर इन दोनों में से कोई एक भी अपने दोनों मैच जीतता है तो वह...

गोवा ( निकलेश जैन ) में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में  8  राउंड के बाद भारत की उम्मीद सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे दीपन चक्रवर्ती और कार्तिक वेंकटरमन पर टिकी है अगर इन दोनों में से कोई एक भी अपने दोनों मैच जीतता है तो वह खिताब हासिल कर सकता है , हालांकि भारत के दो अन्य युवा खिलाड़ी शायांतन दास और राहुल वीएस भी 6.5 अंको पर है और यह भी चौंकाने वाले परिणाम दे सकते है ।

आठवे राउंड में पहले टेबल पर पिछले तीन राउंड में लगातार उलटफेर कर ग्रांड मास्टरों को हारने वाले भारत के अंकित गजवा को आज ईरान के इदानी पौया नें पराजित करते हुए ,दूसरे टेबल पर उक्रेन के वेलेरिय नोवेरोव नें हमवतन  विटालिय ब्रेनदविसकी को पराजित करते हुए और चौंथे टेबल पर अर्मेनिया के लेवान बाबूजियन नें रूस के इयान पोपोव को पराजित करते हुए सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया है । 

तीसरे टेबल पर दीपन चक्रवर्ती नें उक्रेन के सिवुक विताली से ड्रॉ खेला । पांचवे टेबल पर भारत के शायांतन दास नें तजाकिस्तान के फारुख ओमाण्टोव को ,छठे टेबल पर कार्तिक वेंकटरमन नें हमवतन हिमल गुसैन को और आठ्वे टेबल पर राहुल वीएस नें अर्मेनिया के राफेल बकुन्त्स को पराजित करते हुए 6.5 अंक बना लिए है और यह सभी भारतीय खिलाड़ी अब सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

जबकि कल तक सयुंक्त बढ़त में आ गए अंकित गजवा समेत अनूप देशमुख ,जी आकाश ,नीलोत्पल दास और आदित्य मित्तल 6 अंक बनाकर भी अच्छी स्थिति में है । 

राउंड 9 के मुक़ाबले 

Bo. No.     Name Rtg Club/City Pts. Result Pts.   Name Rtg Club/City   No.
1 5   GM Idani Pouya 2588 IRI 7   7 GM Babujian Levon 2456 ARM   18
2 15   GM Neverov Valeriy 2488 UKR 7   IM Karthik Venkataraman 2525 AP   12
3 27   IM Das Sayantan 2425 WB   GM Sivuk Vitaly 2545 UKR   10
4 11   GM Deepan Chakkravarthy J. 2540 RLYS     Raahul V S 2294 TN   54
5 19   GM Kasparov Sergey 2453 BLR   6 GM Bernadskiy Vitaliy 2547 UKR   8
6 9   GM Ter-Sahakyan Samvel 2547 ARM 6   6 IM Deshmukh Anup 2267 LIC   62
7 80   CM Aditya Mittal 2215 MAH 6   6 IM Akash G 2424 TN   28
8 23   GM Neelotpal Das 2436 PSPB   6 FM Gajwa Ankit 2224 MP   75
9 1   GM Kravtsiv Martyn 2654 UKR   IM Abhishek Kelkar 2359 MAH   38
10 39   FM Rajdeep Sarkar 2355 WB   GM Amonatov Farrukh 2615 TJK   2
11 40     Anuj Shrivatri 2345 MP   GM Predke Alexandr 2615 RUS   3
12 4   GM Popov Ivan 2611 RUS   IM Siva Mahadevan 2341 TN   42
13 6   GM Tukhaev Adam 2556 UKR   FM Rathanvel V S 2341 TN   43
14 7   GM Malakhatko Vadim 2552 BEL   FM Jubin Jimmy 2308 KER   50
15 57     Abhishek Das 2280 RLYS   IM Stany G.A. 2502 AAI   13
16 53   FM Nitish Belurkar 2295 GOA   GM Himanshu Sharma 2444 RLYS   21
17 67     Ritviz Parab 2252 GOA   IM Vardan Nagpal 2433 DEL   24
18 26   IM Bakunts Rafael 2427 ARM     Sahoo Utkal Ranjan 2332 ODI   44
19 31   IM Rakesh Kumar Jena 2388 ODI     Gahan M G 2256 KAR   66
20 32   IM Gusain Himal 2384 RLYS     Sahil Tickoo 2217 HAR   77

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!