Sports

खेल डैस्क : अनिवार्य क्वारेंटाइन के बाद आखिरकार ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के साथ जुड़ गए हैं। वह शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी खासा उत्साहित दिख रहे हैं। मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी कर चुकी है। ऐसे में आईपीएल में उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी ने आरसीबी की जर्सी पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है जोकि खूब वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- हनी हम घर आ गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी के कार्ड तमिल भाषा में छपे थे। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। स्टार जोड़े ने हिंदू और ईसाई दोनों रिती रिवाजों के साथ शादी की। उनकी शादी में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी मौजूद रहे। दोनों 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने फरवरी 2020 में सगाई की थी। 

विन्नी रमन चेन्नई के वेस्ट माम्बलम से हैं लेकिन उनका पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ जहां उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की। मेलबर्न में जन्मी और पली-बढ़ी विनी रमन के पिता रामानुज दासन और माता विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।