खेल डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ शारजाह के मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से तेजतर्रार बल्लेबाजी की। पिछले तीन पारियों से अर्धशतक लगा रहे मैक्सवेल ने अपनी पुरानी टीम पंजाब के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। इसी के साथ मैक्सवेल ने आई.पी.एल. में छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग आई.पी.एल. के धाकड़ प्लेयर्स में से एक रहे। उनके नाम 106 छक्के दर्ज हैं। मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आई.पी.एल. में अपने 110 छक्के पूरे कर लिए हैं।
इधर, स्कोर बनाने के बावजूद ट्रोल हुए मैक्सवेल
मैक्सवेल इस सीजन से पहले पंजाब किंग्स टीम में थे जहां पर पिछले तीन सीजन से उनका बल्ला चल नहीं रहा था। आखिरकार हारकर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को नीलामी के दौरान छोड़ दिया था। इस मौके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भुनाया और मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। वह इस सीजन में जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। इससे पंजाब किंग्स के फैंस उन्हें खूब ट्रोल करते हुए दिखे।