Sports

मोहालीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। करोड़ों फैंस ने इस माैके पर विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं दीं, लेकिन कुछ लड़कियों के दिल भी टूटे। इसका बात का अंदाजा हम मोहाली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में एक लड़की के हाव-भाव आैर उसके द्वारा दिए गए मैसेज को पढ़कर लगाया जा सकता है।
PunjabKesari
दरअसल, मैच शुरु होने से पहले एक लड़की हाथ में पोस्ट लेकर खड़ी होती नजर आई। उसने पोस्टर पर लिखा था- विराट तूने लाखों लड़कियों के दिल तोड़, लेकिन सबसे पहले मेरा। लड़की के इस पोस्टर का स्टेडियम में माैजूद सभी दर्शकों का ध्यान पड़ा। 
PunjabKesari
कई फैंस देने लगे बधाईयां
इसके अलावा कुछ फैंस विराट-अनुष्का को उनकी शादी की बधाईयां देते हुए नजर आए। एक शख्स ने पोस्टर पर लिखा- रब ने बना दी जोड़ी. शादी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  PunjabKesari
बता दें कि कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में अनुष्का के साथ शादी की। कोहली ने शादी के लिए बीसीसीआई के लिए पहले से ही छुट्टी मांगी, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे आैर टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। हालांकि कोहली ने पहले शादी का खुलासा नहीं किया था। उन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने आैर थकावट महसूस करने के बहाने के सहारे शादी करने का समय निकाला।