Sports

पेरिस : जियानी इन्फेंटिनो एक बार फिर अंतररष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष चुने गए। फीफा के 211 सदस्य संघों ने उन्हें निर्विरोध फीफा अध्यक्ष चुन लिया। 49 वर्षीय इन्फेंटिनो 2019-2023 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्हें फीफा की 69वीं कांग्रेस में फीफा अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने फरवरी 2016 में सैप ब्लेटर की जगह फीफा अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने 2018 के रुस विश्वकप में वार प्रणाली की शुरुआत की थी और अपने पहले कार्यकाल में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने का काम किया था। इन्फेंटिनो ने फीफा की भ्रष्टाचार से प्रभावित छवि में काफी सुधार किया है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।