Sports

नई दिल्ली : महिला गीता फोगाट और पवन कुमार माता-पिता बन गए हैं। गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर पति और नवजात बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- हैलो लड़के !! दुनिया में आपका स्वागत है। वह यहां है। हम बहुत प्यार में हैं। कृपया उसे अपना प्यार दें और आशीर्वाद दें। उसने हमारे जीवन को अभी परफेक्ट बना दिया है। अपने बच्चे को जन्म देने और देखने की भावनाओं के बारे में कभी बताया नहीं जा सकता। 

गीता पर बन चुकी है बायोपिक

Geeta Phogat gives birth to son, shares photo on social media
गीता और उनकी बहन बबीता पर बॉलीवुड मूवी दंगल भी बन चुकी है। इस फिल्म में आमिर खान और फातिमा सना शेख ने काम किया था। गीता का किरदार इस फिल्म में फातिमा सना शेख तो बबीता का जायरा वसीम ने निभाया था। गीता अभी कुश्ती से दूर है। अब उनकी छोटी बहनें रितु और विनेश फोगाट रैसलिंग में सक्रिय हैं।

यह है गीता का रिकॉर्ड

geeta phogat punjab kesari sports के लिए इमेज परिणाम
गीता फोगाट 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी 2 गोल्ड मेडल दिलवा चुकी हैं।

बहन बबीता फोगाट ने भी दी बधाई